फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, दंपती व दो बेटियां को बुरी तरह पीटा; FIR की मांग

Mon, 08 Dec 2025 09:45 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर के ताजपुर में जमीनी विवाद को लेकर प्रदीप साह और साथियों ने शिवबालक केसरी, उनकी पत्नी और दो बेटियों की जमकर पिटाई कर दी। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हुए। माले नेता ने प्रशासन पर संरक्षण का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि प्रदीप साह और उनके सहयोगियों ने दंपती समेत चार लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में शिवबालक केसरी, उनकी पत्नी निर्मला देवी और दो बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित शिवबालक केसरी ने बताया कि उनकी पड़ोसी प्रदीप साह से जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसकी मापी दो दिन पहले उनके पक्ष में हुई थी। इसी बात से नाराज होकर प्रदीप साह व उनके लोगों ने अचानक घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सभी सदस्यों की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि पत्नी पर हमला होने पर जब दोनों बेटियां बीच-बचाव करने आईं तो उनकी भी बेरहमी से पिटाई की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं; राजगीर आयुध निर्माणी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट; ISI व तमिलनाडु का ईमेल में जिक्र

इधर घटना की जानकारी मिलने पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि अंचल और थाना प्रशासन भूमाफिया और दबंगों को संरक्षण दे रहा है। माले नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, एफआईआर दर्ज करने और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें