फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति की मौत के बाद पिता के घर रह रही दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, तनाव में थी महिला

Wed, 12 Mar 2025 06:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि बबली काफी समय से तनाव में थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि आत्महत्या का कारण मानसिक अवसाद ही हो सकता है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की विधिवत जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस मौके पर लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर नक्कु स्थान के पास बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान वैनी गांव, सकरा थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार झा की पुत्री बबली कुमारी (36) के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ मोहनपुर में किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि बबली दो बच्चों की मां थी और बीते कुछ वर्षों से मानसिक तनाव में जी रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:‘पापा मम्मी को टांगाड़ी से मार देलके...’, मां की लाश के पास बैठी तीन साल की बेटी बोली
 
सुबह की सामान्य दिनचर्या के बीच हो गया हादसा
बबली के पिता कृष्ण कुमार झा ने बताया कि रोज की तरह सुबह बबली उठी थी, लेकिन फिर वह दोबारा सोने चली गई। थोड़ी देर बाद जब उनकी छोटी बेटी पूजा के लिए उसे जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांकने पर देखा गया कि बबली पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस मौके पर लोगों की भीड़

 

 

विज्ञापन

पति की मौत के बाद जिंदगी ससुराल में झेलनी पड़ी प्रताड़ना
मृतका के पिता ने बताया कि बबली की शादी 2016 में हरपुर एलौथ गांव के त्रिवेणी चौधरी से हुई थी, जो मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। लेकिन लगभग दो वर्ष पूर्व पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बबली कुछ समय तक अपने ससुराल में ही रही, लेकिन वहां उसे सास-ससुर की तरफ से प्रताड़ना झेलनी पड़ी। हालात इतने बिगड़ गए कि उसने अपने दोनों बच्चों को वहीं छोड़ मायके लौट आने का निर्णय लिया। इसके बाद से वह पिता के घर में ही रह रही थी, लेकिन मानसिक रूप से वह लगातार परेशान और अवसाद में थी। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर चुपचाप रहती थी और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी।
 

जांच में जुटी पुलिस मौके पर लोगों की भीड़

 

तनाव को बताया जा रहा आत्महत्या का कारण

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि बबली काफी समय से तनाव में थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि आत्महत्या का कारण मानसिक अवसाद ही हो सकता है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की विधिवत जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:पति ने बेरहमी से पीटकर उतारा पत्नी को मौत के घाट; बाद में खुद भी लगाई फांसी, जानें मामला
 
बच्चों का भविष्य बना चिंता का विषय
बबली की मौत के बाद अब सवाल उसके दो छोटे बच्चों के भविष्य पर खड़ा हो गया है, जो पहले ही पिता को खो चुके हैं और अब मां का साया भी उनके सिर से उठ गया। परिवार में मातम पसरा है और हर कोई स्तब्ध है कि जिंदगी की तकलीफों से हारकर एक मां ने ऐसा दर्दनाक कदम उठा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें