फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख की संपत्ति जली, कई दमकल गाड़ियां काबू में जुटीं

Wed, 25 Dec 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: चश्मदीदों ने बताया कि आग लगते ही इलाके में काले धुएं के बादल आसमान में छा गए। आसपास के लोग चिल्लाकर आग की जानकारी राहगीरों को देने लगे। कई राहगीरों ने मदद के लिए रुककर कबाड़ के गोदाम में रखी सामग्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
आग में धू-धू कर जला कबाड़ का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के रहीका थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। यह घटना रहीका-मधुबनी मुख्य मार्ग पर बीएम कॉलेज के पास हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
आग लगने से मची अफरा-तफरी
कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से वहां रखे प्लास्टिक की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान धू-धू कर जलने लगे। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कबाड़ी खाने में पुरानी गाड़ियां और कीमती सामान समेत कई वस्तुएं जलकर राख हो गईं। चश्मदीदों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में काले धुएं के बादल आसमान में छा गए। आसपास के लोग चिल्लाकर आग की जानकारी राहगीरों को देने लगे। कई राहगीरों ने मदद के लिए रुककर कबाड़ के गोदाम में रखी सामग्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
 

विज्ञापन

आग में धू-धू कर जला कबाड़ का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर
आग की सूचना मिलते ही रहीका, मधुबनी, बेनीपट्टी और पंडौल से अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अथक प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शाम छह बजे तक भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी। वहीं, रहीका थाना और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
 
कबाड़ के गोदाम के मालिक को हुआ भारी नुकसान
बताया जाता है कि यह कबाड़ गोदाम बिस्फी प्रखंड के सिमरी गांव निवासी संतोष झा के बेटे का था। वह इसी व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आग में कबाड़ी खाने की सामग्री, पुरानी गाड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 
ग्रामीणों और राहगीरों की मदद
आग की घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए कबाड़ के गोदाम में रखी सामग्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, आग की भयावहता के कारण अधिकांश सामान जल गया। वहीं, रहीका थाना अध्यक्ष और दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट है। हालांकि, पूरी घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें