फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: बंदरों ने रोक दी ट्रेनें, एक घंटे तक बिहार के इस स्टेशन पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रुकी तो कैसे?

Sat, 07 Dec 2024 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News : ट्रेनों की आवाजाही सिग्नल लाल करने पर रुकती है। एक ट्रेन का लोको पायलट एक ही ट्रेन रोक सकता है, लेकिन यहां तो दो बंदरों ने एक स्टेशन पर आ-जा रहीं सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया। जानिए, कैसे-क्या हुआ कि एक घंटे सब ठप रहा?
 
विज्ञापन
बंदरों ने ठप की ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब प्लेटफॉर्म-4 पर दो बंदरों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक बंदर ने टोकरी उठाकर दूसरे बंदर पर फेंकी, जो ओवरहेड तार में जा फंसी। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और तार टूटकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी पर गिर गया। इस कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर ट्रेन सेवा ठप हो गई और करीब एक घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

विज्ञापन

 
बंदरों के बीच हिंसक झड़प का कारण
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म-4 पर एक बंदर ने किसी यात्री से केला छीना और इसे लेकर दूसरा बंदर उस पर झपट पड़ा। दोनों बंदरों के बीच इस लड़ाई ने इतनी गंभीर स्थिति पैदा की कि एक बंदर ने एक टोकरी उठाकर दूसरे पर फेंकी। यह टोकरी ओवरहेड तार पर जा गिरी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूटकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी पर गिर गया। इस हादसे के कारण रेलवे की विद्युत प्रणाली ठप हो गई और ट्रेनों का परिचालन रुक गया।
 

विज्ञापन

बंदरों ने ठप की ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की सक्रियता और यात्री परेशानी
घटना के तुरंत बाद रेलवे के विद्युत विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टूटे हुए तार की मरम्मत की। उसके बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हुआ। हालांकि इस बीच समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी शॉर्ट सर्किट के कारण 15 मिनट लेट हुई।
 
बंदरों का आक्रमण और वन विभाग की मदद
इस घटना के बाद बताया गया कि समस्तीपुर स्टेशन पर बंदरों की मौजूदगी से यात्री पहले से परेशान थे। बंदरों ने कई यात्रियों को चोटें भी पहुंचाईं। इस घटना के बाद वन विभाग को मदद के लिए बुलाया गया था। कुछ बंदरों को पकड़ लिया गया था, लेकिन वे फिर भी स्टेशन पर लौट आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें