फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिस्टल के साथ रील बनाते चार युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद, भेजा गया जेल

Mon, 02 Mar 2026 08:12 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ रील बनाने का शौक चार युवकों के लिए महंगा साबित हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि मझौरा बाजार के पास कुछ युवक पिस्टल लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
रील बनाते चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ रील बनाने का शौक चार युवकों के लिए महंगा साबित हुआ। बहेड़ा थाना पुलिस ने मझौरा बाजार के पास पिस्टल और मैगजीन के साथ घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पिस्टल लेकर मझौरा बाजार के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बहेड़ा थाना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मझौरा चौक पर पुलिस की गाड़ी आते देख एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। उसके कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह रील बनाने के लिए सचिन सहनी और सत्यम सहनी से पिस्टल ले रहा था। पुलिस ने दोनों भाईयों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कृष्ण कुमार यादव ने स्वीकार किया कि उसने राघव यादव और खुद कृष्ण कुमार यादव को पिस्टल दी थी। राघव यादव को भी पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मोबाइल की जांच में पिस्टल के साथ बनाते हुए वीडियो और फोटो भी बरामद किए। इस मामले में बहेड़ा इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार राही के आवेदन पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बहेड़ा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार ने बताया कि पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिलते ही टीम बनाकर जांच की गई, जिसमें चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें