Samastipur News : बिहार के समस्तीपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के पटना, सिवान और समस्तीपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर अपनी वैध आय से 78% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसकी कुल राशि लगभग 4.87 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बिहार के समस्तीपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के पटना, सिवान और समस्तीपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर अपनी आय से 2.74 करोड़ रुपये यानी लगभग 78% अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
टीम ने ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया
विज्ञापन
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत EOU ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ज्ञात वैध आय 2,74,00,000 रुपये के मुकाबले 4,87,30,343 रुपये मूल्य की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय से लगभग 77.84% अधिक है।
टिप्पणी नहीं की अधिकारियों ने
EOU की टीम ने पटना, सिवान और समस्तीपुर में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस मामले में संबंधित अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं दी है और बताया कि जो भी जानकारी दी जाएगी, वह पटना से जारी की जाएगी।