फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: स्कूल के क्लासरूम में युवक का लटका हुआ शव मिला, हत्या की जताई गई आशंका; शरीर पर मिले चोट के निशान

Sat, 21 Feb 2026 07:55 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के इमलीघाट पुल स्थित प्राथमिक विद्यालय के क्लासरूम में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
फाइल फोटो : हिमांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के इमलीघाट पुल के पास स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रथम तल के कक्षा-कक्ष से शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी 18 वर्षीय भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के बहनोई सावन राय ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल में लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम हिमांशु दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन


पढ़ें: तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, AK-47 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपी

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि नशापान के दौरान विवाद में हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल के ऊपरी तल्ले पर लटका दिया गया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। बताया जाता है कि मृतक इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था। वह दो भाइयों और दो बहनों में एक था।

इधर, नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है। टीम ने मौके से सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें