फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भाजपा सांसद ने किया हमला, कहा- जिससे पूरा बिहार डरता है उससे मैं 40 साल से लड़ रहा हूं

Thu, 28 Aug 2025 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : भाजपा सांसद आज लालू यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्या के खिलाफ जमकर बोले। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा बाहुबली कौन है? जिससे पूरा बिहार डरता है उससे मैं 40 साल से लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महनार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों को बाहुबली की परिभाषा को समझाया।   राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि जिससे पूरा बिहार डरता है उससे मैं 40 साल से लड़ रहा हूं। हमने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा और चुनाव जीता। मैंने उनके समधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और चुनाव जीता। हमने उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीता। उनकी  बेटी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा और जीता। अब हमें नहीं पता है कि उनके घर में कौन बचा है, जिसके खिलाफ चुनाव लड़कर मुझे जीतना है। दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो अकेला पूरे परिवार से लड़ता होगा और जीत जाता होगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि आप लोगों के पास बाहुबली की क्या परिभाषा है यह हमें नहीं पता, लेकिन हमसे बड़ा बाहुबली कौन है। आज की तारीख में हम इसे ही बाहुबली कहते हैं। उन्होंने कहा कि जो तलवार लेकर घूमते हैं उसे बाहुबली नहीं कहते हैं। यही अभियान तो लेकर हम पूरे बिहार में चले हैं। हम गांव-गांव में चले हैं और सब समाज को लेकर चले हैं। मैं सारण से सात बार का सांसद हो गया हूं। हमारे यहां किसी से पूछियेगा तो वह बताएगा कि हमारा नेता राजीव प्रताप रूडी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि सारण जिला में किसी के साथ अत्याचार होता है तो उसके साथ खड़ा होने वाला राजीव प्रताप रूढ़ी होता है। यही हमारा संस्कार है। राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि वह एक ऐसे सांसद हैं, जो कोई भी दल हो, सभी के सांसद एक साथ खड़ा होकर आपके भाई को कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में जीत दिलाया हैं। राजीव प्रताप रूडी के द्वारा वैशाली जिले के महनार में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


                                          

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें