Bihar: मिश्रिलाल यादव ने मीडिया से बातचीत में न्यायालय के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो मुझे जमानत मिली है, अंतिम फैसला आना बाकी है। मुझे हाईकोर्ट से पूरी उम्मीद है कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा और मैं एक बार फिर अलीनगर का विधायक बनूंगा।
भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने की खबर के बाद अलीनगर में समर्थकों ने होली के रंग में रंगकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और विधायक के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
विधायक मिश्रिलाल यादव ने मीडिया से बातचीत में न्यायालय के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो मुझे जमानत मिली है, अंतिम फैसला आना बाकी है। मुझे हाईकोर्ट से पूरी उम्मीद है कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा और मैं एक बार फिर अलीनगर का विधायक बनूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि देश में धारा 323 और 506 जैसी धाराओं में आमतौर पर किसी को सजा से पहले जेल नहीं भेजा जाता, लेकिन मुझे जेल जाना पड़ा। यह सब राजनीतिक साजिश का नतीजा है। न्यायालय पर मेरा पूरा भरोसा है और मुझे खुशी है कि जमानत मिल गई है।
विधायक ने दावा किया कि उनके खिलाफ रची गई साजिश में कुछ माननीय और राजनीतिक विरोधी शामिल हैं। मेरे और मेरे बेटे धीरज यादव के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन जनता मेरे साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं और मेरा बेटा दोनों चुनाव लड़ेंगे। हमें न्यायपालिका और जन समर्थन पर पूरा भरोसा है। विधायक ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में अब केवल पांच महीने का समय बचा है और उन्हें विश्वास है कि न्यायालय का अंतिम निर्णय उनके पक्ष में आएगा, जिससे वे दोबारा अलीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।