फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उपनयन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में लगी गोली, मचा हड़कंप

Fri, 27 Feb 2026 10:46 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के उछटी गांव में उपनयन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में मुकेश झा के बेटे बटुक राहुल कुमार के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच घंटे की सर्जरी के बाद गोली सफलतापूर्वक निकाली गई।
विज्ञापन
बिरौल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा, बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी गांव में एक खुशी के मौके पर डरावना हादसा हो गया। गांव में मुकेश झा के बेटे बटुक राहुल कुमार का उपनयन होने वाला था। गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें चार से पांच राउंड फायरिंग हुई और एक गोली सीधे राहुल के सिर में लगी। खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि उपनयन की तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं बटुक को साथ लेकर पूजा-अर्चना के लिए दुर्गा मंदिर गई थीं। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की और गोली सीधे राहुल के सिर में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और सिर से खून बहने लगा। शुरू में लोगों को लगा कि यह पटाखे का धमाका है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि सिर से खून बह रहा है, तो सभी के होश उड़ गए।
 
तत्काल इलाज और सर्जरी

परिवार के लोग तुरंत राहुल को बिरौल के सुपौल बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जांच में पता चला कि सिर में गोली फंसी हुई थी। डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे की कठिन सर्जरी के बाद गोली को निकालने में सफलता पाई। फिलहाल बटुक राहुल खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


उपनयन कार्यक्रम पर असर

बताया गया है कि राहुल का उपनयन 10 वर्षीय होने के कारण शुक्रवार को होना था, लेकिन अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। घटना के समय दुर्गा मंदिर चौक स्थित पोखर घाट पर पूजा में काफी भीड़ जुटी हुई थी। वहीं, लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ही इस हादसे का कारण बनी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस और परिवार दोनों ही इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें