फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भू राजस्व मंत्री ने दरभंगा में लगाया जनता दरबार, जमीन संबंधी समस्याएं सुन निराकरण का दिया आश्वासन

Mon, 31 Mar 2025 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: मंत्री संजय सरावगी ने ज्यादातर लोगों को बताया कि उनका विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे में सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने के बदले खुद ऑनलाइन अपनी समस्या का आवेदन किया करें। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मंत्री संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद दरभंगा परिसदन में जनता दरबार लगाया। मंत्री ने इस दौरान सैकड़ों लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री के सामने जमीन संबंधी समस्या लेकर पहुंचे सबसे ज्यादा ऐसे लोग देखे गए जो किसी न किसी कारण से अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। बहुत ऐसे लोगों ने अपनी समस्या मंत्री को बताई कि विभाग बिना कारण लोगों का काम समय पर नहीं कर रहा है और संबंधित कर्मी उन्हें बेवजह सिर्फ दौड़ा कर परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, तीन युवकों से पूछताछ जारी; घर से बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव
 
मंत्री ने ज्यादातर लोगों को बताया कि उनका विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे में सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने के बदले खुद ऑनलाइन अपनी समस्या का आवेदन किया करें। वहीं, विशेष परिस्थिति में प्रखंड कार्यालय पर ऑफलाइन जाकर भी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई दिक्कत हो तो वह खुद भी हर वक्त जनता के लिए उपलब्ध हैं। आम लोग अपनी समस्या लेकर सीधे उनके पास पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप

इसके अलावा मंत्री ने भूमि सर्वेक्षण स्वघोषणा प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च को अगले आदेश तक बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि अभी कुछ दिनों तक सरकार का पोर्टल खुला रहेगा। जिन लोगों ने अब तक अपनी जमीन का स्वघोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द सरकार के पोर्टल पर खुद ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर लें या फिर विशेष शिविर में जाकर अपने जमीन के दस्तावेज के साथ स्वघोषणा पत्र जमा कर दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें