फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर झंझारपुर में उमड़ा जनसैलाब, स्वागत को जुटी भीड़

Tue, 26 Aug 2025 09:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और युवाओं से हाथ भी मिलाया। इसके बाद उनका काफिला फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के सिजौलिया गांव पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर के पास लंच ब्रेक लिया गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा मंगलवार को आठवें दिन मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहना चौक पहुंची। उनका काफिला करीब डेढ़ घंटे विलंब से वहाँ पहुँचा, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं और आम लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग घंटों से इंतज़ार कर रहे थे। मिथिलांचल में चौरचन पर्व होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं भी स्वागत के लिए पहुंचीं। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए।

मोहना चौक पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी का काफिला एनएच-27 छोड़कर झंझारपुर शहर के राम चौक, जैसी टोल और कन्हौली होते हुए पुनः एनएच-27 पर लौटा और फिर सरसोपाही से होते हुए सकरी बाजार मार्ग से दरभंगा जिले में प्रवेश किया। लगभग 12:30 बजे उनका काफिला भुतहा चौक सीमा क्षेत्र में पहुंचा। यहां महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर उनका इंतजार कर रहे थे। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  कैमूर में तीज की खुशियां मातम में बदली, पोखर में डूबे तीन भाई-बहन, दो की मौत; परिजन बेसुध

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और युवाओं से हाथ भी मिलाया। इसके बाद उनका काफिला फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के सिजौलिया गांव पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर के पास लंच ब्रेक लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने नाश्ता किया और कुछ देर विश्राम भी किया।

एनएच-27 पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई थी। महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सदियों बाद राहुल गांधी के आगमन से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें