फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: मंत्री नीरज बबलू का तेजस्वी और RJD पर हमला, 'अधिकार यात्रा सिर्फ अफवाह फैलाने का जरिया...',

Wed, 17 Sep 2025 11:28 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News : दरभंगा में बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका और उनके माता-पिता का प्रशासनिक रिकॉर्ड कमजोर है। मंत्री ने तेजस्वी की अधिकार यात्रा  को फर्जी अफवाह फैलाने और लोगों को गुमराह करने वाला करार दिया।
 
विज्ञापन
नीरज सिंह बबलू का तेजस्वी और राजद पर कटाक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज सिंह बबलू आज दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वे इस समय पूरी तरह बेरोजगार हैं। इसलिए वे बिहार में अधिकार यात्रा कर रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि इस यात्रा के ज़रिए राजद जनता के बीच फर्जी अफवाहें फैलाने और गुंडों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

नीरज सिंह बबलू ने बिना नाम लिए कसा तंज

विज्ञापन

नीरज सिंह बबलू ने बिना नाम लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब ये लोग सत्ता में थे तो पहले चारा खाया, और अगर अब मौका मिला तो चारा खाने वाले को भी खाने का काम करेंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव के माता-पिता का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब भी ये लोग 9वीं कक्षा पास नहीं कर सके। इससे आप समझ सकते हैं कि इनका विकास विजन क्या होगा। बिहार की जनता भी इसे समझती है। उनके अनुसार, अगर मौका मिलता तो ये लोग चरवाहा-पालवान विद्यालय खोलवा देते।

राजद से सावधान रहने की नसीहत दी
मंत्री ने कहा कि दरभंगा में तेजस्वी यादव पर जो प्राथमिकी दर्ज हुई है, वह सही है। कोई भी योजना सड़क पर चलने वाले व्यक्ति से नहीं चलती। अभी प्राथमिकी हुई है, आगे जेल भी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जगह-जगह राजद के लोग 200 रुपये के नाम पर ठगी कर रहे हैं। नीरज सिंह बबलू ने मुस्लिम समाज को भी राजद से सावधान रहने की नसीहत दी। उनका कहना था कि जब विपक्ष में रहते हुए पद मिला, तब मुसलमानों को दरकिनार कर, मां-बेटे के बीच पद बांट लिया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Election : सीट बंटवारे में अब फिर लालू प्रसाद उतरेंगे! तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच अटका मामला

विज्ञापन


पांच-पांच विभाग अपने पास रखते थे तेजस्वी

मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता में रहते हुए पांच-पांच विभाग अपने पास रखते थे, लेकिन किसी मुसलमान को मंत्री नहीं बनाया। जब बिहार में बाढ़ आई, तब वे विदेश घूम रहे थे। अब अचानक माई-बहन योजना याद आ रही है। मंत्री ने चेतावनी दी कि बिहार की माई और बहनें चुनाव में तेजस्वी यादव और राजद का पूरा हिसाब चुकता करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: अमित शाह आज बिहार चुनाव के सीट बंटवारे और प्रत्याशी पर बात करेंगे? बैठक का एजेंडा तय

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें