फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: कोर्ट में तारीख पर जा रहे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या; पैदल ही भागे बदमाश, अब नई बात आई सामने

Sat, 20 Jan 2024 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Hindi News: समस्तीपुर में शनिवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जांच करने मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार की सुबह बदमाशों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की है। घटना शहर के मगरदहीघाट गंडक नदी पुल पर सुबह के करीब 10:45 बजे हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद राहगीरों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल घायल हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जगदीश पटेल का बेटे सोनू कुमार (30) के रूप में की गई है। सोनू समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र में अपने नाना राधेश्याम मंडल के यहां बचपन से ही रहता था।
 
बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने नाना के साथ ही ऑटो पर सवार होकर कोर्ट में एक केस के सिलसिले में तारीख पर जा रहा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। युवक को तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
श्यामलाल राय हत्याकांड के बदले में हुई यह घटना!
दरअसल, इस घटना के करीब तीन साल पहले जूट मिल के पास हुई श्यामलाल राय की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनू इस मामले में मुख्य आरोपी था। उक्त हत्याकांड में यह करीब ढाई साल से अधिक समय जेल में रहकर कुछ दिन पहले ही लौटा था। उक्त हत्याकांड की ही कोर्ट में आज तारीख थी, जहां पेशी के लिए वह अपने नाना राधेश्याम मंडल के साथ जा रहा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें