Bihar: डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मदुदाबाद पंचायत के कल्याणपुर बस्ती गांव की है, जहां छह की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश दो बाइकों एक अपाचे और एक स्प्लेंडर पर सवार होकर पहुंचे और सीधे सीएसपी केंद्र में घुस गए। संचालक राजा प्रीतम ने बताया कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर काउंटर में रखा सारा कैश लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी, जिससे सभी कर्मचारी और ग्राहक डर गए। वारदात के बाद सभी बदमाश पिस्तौल लहराते हुए मोहिउद्दीन नगर की ओर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।