फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 20 Aug 2025 12:42 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime News : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से आया है। जहां आरोपियों ने राजद नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस संबंध में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय का बताना है कि 20 से 25 की संख्या में अपराधी हमको घर पर मारने के लिए आया था, मैं सभी अपराधियों को पहचानता हूं।
 
विज्ञापन
राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। जहां राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष पर देर रात अपराधियों के समूह ने घर पर चढ़कर फायरिंग की है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भदैया पंचायत के रमैया गांव की है, जहां 10 से 12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर चढ़कर फायरिंग करते सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है। इस संबंध में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने कहा कि 20 से 25 की संख्या में अपराधी हमको घर पर मारने के लिए आए थे, जिसमें सभी अपराधियों को मैं पहचानता हूं।
विज्ञापन


कानून का डर क्यों नहीं? 
इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चुनावी साल के मौके पर ऐसी घटनाओं के पीछे राजनीतिक कारण भी फायरिंग की वजह हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि कैसे राजद नेता के घर पर आरोपी एक समूह में आकर देर रात फायरिंग कर रहे हैं। क्या आरोपियों में कानून का खौफ नहीं है। खैर अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कमद उठाती है।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: मोतिहारी में अपराधी बेखौफ, घर में घुसकर अकेली सो रही महिला की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इसमें आधा अपराधी गांव के ही है और कई बार जेल जा चुके हैं। 1988 में भी हमारे पिताजी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। रात में भी 20 से 25 अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Bihar SIR: अब तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दर्ज करवाई आपत्ति, 1.98 लाख युवाओं ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें