फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: समस्तीपुर में बदमाशों ने निजी अस्पताल के कंपाउंडर को मारी गोली, गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Oct 2024 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Crime: दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना दो निजी अस्पतालों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है और बयान मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल कंपाउंडर हरिओम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना आईबी रोड पर स्थित है, जहां बदमाशों ने कंपाउंडर हरिओम कुमार को निशाना बनाया। हरिओम के दाहिनी जांघ में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर हरिओम ने बताया कि वह विष्णु हॉस्पिटल में काम करते हैं और रात करीब डेढ़ बजे सहकर्मियों के साथ बैठे थे। तभी बगल के बालाजी हॉस्पिटल के मुकेश कुमार, सुनील कुमार और उनके साथ दो अन्य लोग अस्पताल में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। जब हरिओम वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन पर गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए। मौके पर गोली की आवाज सुनकर अन्य सहकर्मी वहां पहुंचे और तुरंत हरिओम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया।
 
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना दो निजी अस्पतालों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है और बयान मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायल कंपाउंडर ने दो आरोपियों की पहचान की है, जिनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें