फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बीएड कॉलेज में पकड़ी गई फर्जी शिक्षिका, दूसरे के नाम पर ले रही थी प्रशिक्षण; ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 17 Dec 2025 04:25 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Crime: समस्तीपुर के बीएड कॉलेज में दूसरे के नाम पर प्रशिक्षण ले रही फर्जी शिक्षिका सोनी कुमारी को बायोमेट्रिक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है, जबकि पुलिस साजिश के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेने पहुंची फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के एक बीएड कॉलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेने पहुंची एक फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित शिक्षिका किसी अन्य शिक्षिका के नाम पर फर्जी तरीके से प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंची थी। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान बार-बार मिसमैच होने पर कॉलेज कर्मियों को संदेह हुआ।

विज्ञापन

 
कॉलेज प्रशासन ने दिखाई सतर्कता
संदेह होने पर कॉलेज कर्मियों ने महिला से पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान संदिग्ध पाई गई। इसके बाद कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पवन सिंह ने तत्काल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय मुफस्सिल थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।
 
गिरफ्तार महिला की पहचान और मामला
गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रधुकंठ निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हीना परवीन को इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होना था, लेकिन उनकी जगह सोनी कुमारी प्रशिक्षण लेने पहुंची थी।
विज्ञापन

 
पूछताछ में सामने आई साजिश
रजिस्ट्रेशन कार्य के दौरान संदेह गहराने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें महिला ने अपना सही नाम स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पैसों के लालच में उसे प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए भेजा गया था। उसने बताया कि अनीता नाम की महिला ने उसे ट्रेनिंग के लिए भेजा था, जो स्वयं शिक्षिका नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar Accident: बेकाबू कार ने महिला और साइकिल सवार को कुचला, दोनों की मौत; विरोध में लोगों ने जाम की सड़क
 
पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर की प्रक्रिया
इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने महिला को मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अनीता नामक महिला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पवन सिंह के आवेदन पर प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हीना परवीन, फर्जी तरीके से ट्रेनिंग लेने पहुंची सोनी कुमारी और अनीता कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन

 
जेल भेजने की प्रक्रिया, जांच जारी
गिरफ्तार महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें