फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: ‘राहुल गांधी का लालू यादव संग रहकर बिहार में कोई भविष्य नहीं’, बोले मंत्री अशोक चौधरी

Fri, 22 Aug 2025 09:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Assembly Election: मंत्री अशोक चौधरी ने लालू यादव के हालिया बयानों और उनके राजनीतिक तौर-तरीकों पर तंज कसा कि ‘पिंडदान करना, लौंडा नाच करवाना, लाठी में तेल पिलाना’ यही उनका कल्चर रहा है। जबकि हमारी और हमारी सरकार की संस्कृति केवल विकास की है।
विज्ञापन
दरभंगा में राजनीतिक के दौरान मंत्री अशोक चौधरी तथा शांभवी चौधरी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा शुक्रवार को हायाघाट और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कुल 131 करोड़ रुपये की लागत से 122 किलोमीटर लंबाई वाली 84 सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: चुनाव से पहले लालू की पार्टी को झटका, पीएम मोदी के मंच पर नजर आए राजद के दो विधायक
 
‘लालू संग गठबंधन में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं’
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में जब तक कांग्रेस पार्टी का गठबंधन लालू यादव के साथ रहेगा, तब तक कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया था। उन्होंने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव जैसे नेताओं के साथ खड़े रहकर कांग्रेस बिहार में कभी जनाधार खड़ा नहीं कर सकती।
विज्ञापन

 
लालू यादव पर सीधा हमला
अशोक चौधरी ने लालू यादव के हालिया बयानों और उनके राजनीतिक तौर-तरीकों पर तंज कसा कि ‘पिंडदान करना, लौंडा नाच करवाना, लाठी में तेल पिलाना’ यही उनका कल्चर रहा है। जबकि हमारी और हमारी सरकार की संस्कृति केवल विकास की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है, चाहे वे लोग वोट दें या न दें।
 
जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सड़कों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन के गवाह बने। इस मौके पर समस्तीपुर सांसद शाम्भवी चौधरी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि यह सड़कें क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करूंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा
 
मंत्री ने बताई सरकार की प्राथमिकता
कार्यक्रम के अंत में अशोक चौधरी ने दोहराया कि बिहार की राजनीति अब पिछड़े और परंपरागत तौर-तरीकों से आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल विकास है और यही सरकार का मूल मंत्र भी है। वहीं, कांग्रेस और लालू यादव पर वार करते हुए उन्होंने इसे पिछड़ेपन की राजनीति करार दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें