फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मधुबनी में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 18 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 Oct 2026 02:51 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में पीपरौन गांव निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र राम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लौकही-अंधरामठ मुख्य सड़क पर जमसर भगवानपुर गांव के पास हुई।

मृतक की पहचान पीपरौन गांव निवासी दुखीराम के 18 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र राम रविवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा तो इसकी सूचना लौकही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेंद्र राम काफी मिलनसार युवक था। उसकी असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर पीछे से किसी वाहन की टक्कर के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें