फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये इश्क हाय! साजन का घर छोड़ सजनी दरभंगा में आशिक संग रहने लगी, जानें झारखंड की सोनी का सोशल मीडिया वाला प्यार

Thu, 12 Oct 2023 01:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga news: बिहार के दरभंगा जिले में प्यार का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए आ गई। महिला झारखंड से भागकर बिहार के दरभंगा में आई है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर प्यार हुआ था, इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर गांव में झारखंड के कोडरमा जिले की एक शादीशुदा महिला अपने पति और बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के घर आ गई है। जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है महिला सोशल मीडिया पर दरभंगा के घनश्यामपुर गांव निवासी राजन कुमार से प्यार करने लगी। प्यार परवान चढ़ते ही महिला ने अपने पति और अपने बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे के साथ प्रेमी राजन के घर पहुंच गई और वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब झारखंड के तिलैया थाना पुलिस तकनीकी सेल की सहायता से घनश्यामपुर थाना प्रेमिका और उसके बच्चे की बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से प्रेमिका सोनी देवी व उसके बेटे को प्रेमी राजन के घर से बरामद कर लिया है। लेकिन वह महिला अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया है। काफी मान-मौनव्वल के बाद समझा बुझाकर झारखंड पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

बताया जाता है कि महिला सोनी देवी के पति प्रकाश तुरी ने झारखंड के तिलैया थाना में अपनी पत्नी और बच्चे के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड पुलिस आई थी, उन लोगों के द्वारा कसरौर गांव से एक महिला और उसके बच्चे को महिला के प्रेमी राजन के घर से बरामद किया है और दोनों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें