फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दो दिनों की लगातार बारिश में तैरने लगा दरभंगा शहर, DMCH परिसर भी हुआ जलमग्न; मरीज-परिजन हो रहे परेशान

Sat, 23 Sep 2023 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Rain: स्थानीय तारिणी प्रसाद यादव ने बताया कि हमारे मुहल्ले गांधीनगर में तो सड़क और नाले में फर्क ही मिट गया है। कई लोगों के घरों में दो फुट से ज्यादा बारिश का पानी घुस गया है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दरभंगा में लगातार बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने आम लोगों के जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शहर के कई स्कूलों ने आज छुट्टी की कर दी है। जबकि जिले के सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। जलभराव की वजह से बच्चों को स्कूल जाने-आने में परेशानी हो रही है। इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे डीएमडीएच परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न गई है। यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय तारिणी प्रसाद यादव ने बताया कि हमारे मुहल्ले गांधीनगर में तो सड़क और नाले में फर्क ही मिट गया है। कई लोगों के घरों में दो फुट से ज्यादा बारिश का पानी घुस गया है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ड्यूटी करने जा रही प्रियंका कुमारी ने कहा कि शुक्रवार से ही बारिश लगातार हो रही है। इससे रोजमर्रा के कामों को निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारे इलाके लक्ष्मीसागर में घुटने से ऊपर बारिश का पानी भर गया है। लेकिन क्या कर सकते हैं, नौकरी करने तो जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में दरभंगा नगर निगम के पूर्व महापौर अजय पासवान ने कहा कि शहर में नगर निगम प्रति वर्ष मुख्य नाले की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करती है। लेकिन प्रतिवर्ष परिणाम शून्य ही रहता है। हालत तो यह है कि डीएमसीएच से सटा हुआ जो मुख्य नाला है, उसका पानी भी नहीं निकल पाता है। नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च के बावजूद शहर के मुख्य सड़कों सहित नगर निगम 48 वार्ड में जलजमाव की समस्या बनी ही रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें