Bihar Police: सीवान में सीएसपी में अपराधियों ने महिला बैंक कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला लूट का विरोध कर रही थी। उसके बाद बदमाश करीब एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
बिहार के सीवान जिले में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी महिला कर्मी को गोली मार दी है। यह घटना सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत स्थित बिशनपुर गांव की है। जहां स्थित एक एसबीआई के सीएसपी में लूट के दौरान अपराधियों ने उसमें कार्यरत एक महिला कर्मी को उस वक्त गोली मार दी जब वह लूट का विरोध कर रही थी। घायल महिला कर्मी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी मोलादीन साईं की बेटी शबनम खातून के रूप में हुई है। वहीं, इस दौरान अपराधी बैंक से एक लाख से ज्यादा रुपये लूट कर फरार हो गए।