फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट ने सभी उड़ानों को किया रद्द; परेशान यात्री पूछ रहे- कब लगेगा आईएलएस सिस्टम

Wed, 03 Jan 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Airport Flights Cancelled: यात्रियों ने बताया कि एक तो वाहनों की हड़ताल चल रही है। कितनी परेशानियों को झेलकर एयरपोर्ट तक पहुंचे थे। अब यहां पहुंचने पर पता चला कि सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इससे दूर-दूर से पहुंचे यात्रियों को फिर दोबारा अपने-अपने घर लौटने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
 
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण सभी उड़ानें हुईं रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करना अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अभी तक तो एक, दो या तीन उड़ानों को रद्द किया गया था। लेकिन मंगलवार को सभी 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट पकड़ने के लिए दूर-दूर से आए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन हवाई यात्रियों में से कई लोगों को दिल्ली, मुंबई सहित कई महानगरों में अपने-अपने जरूरी काम से जाना था। लेकिन उड़ानें रद्द होने से ऐसे यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई।

विज्ञापन

 
वाहनों की हड़ताल यात्रियों के लिए बनी आफत
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एयरपोर्ट पर दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी रहने के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि घना कोहरा और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

वहीं, यात्रियों ने बताया कि एक तो वाहनों की हड़ताल चल रही है। कितनी परेशानियों को झेलकर एयरपोर्ट तक पहुंचे थे, अब यहां पहुंचने पर पता चला कि सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इससे दूर-दूर से पहुंचे यात्रियों को फिर दोबारा अपने-अपने घर लौटने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


आईएलएस की सुविधा नहीं
दरभंगा से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS) की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐन मौके पर विमानों के रद्द होने से यात्री ठगे-ठगे महसूस करते हैं।

मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर खड़े बेनीपुर के धरौड़ा निवासी रौनक राज ने कहा कि मेरे बड़े भाई दिल्ली से आने वाले थे। यहां आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। अब वापस घर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मौसम के रुख की वजह से फ्लाइट को रद्द किए जाने की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में यात्री पटना एयरपोर्ट का रुख करने लगे हैं। तीन साल बीतने के बाद भी यहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
 
एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों को हुई भारी परेशानी
खराब मौसम के कारण दिल्ली के लिए सुबह और दोपहर में रवाना होने वाले विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से दरभंगा की दोनों उड़ानें रद्द रहीं। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन शहरों से भी दरभंगा के लिए सभी 12 उड़ानें रद्द रहीं।
 
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली जाने के लिए सुबह-सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फ्लाइट रद्द रहने की सूचना से उनमें हड़कंप मच गया। फ्लाइट रद्द रहने की सूचना वेबसाइट पर दी गई थी। हालांकि, इससे पूर्व ही काफी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे।
 
मधुबनी से आए यात्री अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें दिल्ली में अपनी मां का चेकअप कराने जाना था। आज कितनी परेशानी को झेलकर एयरपोर्ट आए थे यहां आने पर पता चला कि सभी उड़ानों को ही रद्द कर दिया गया है।
 
उड़ानों के रद्द होने की जानकारी देते हुए दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर शिवेंद्र पांडेय ने कहा कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें