फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौली में दलित नाबालिग से हत्या-दुष्कर्म मामला: NCW अध्यक्ष पहुंचीं टोडाभीम; पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात

Mon, 17 Jul 2023 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मैं मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ही यहां पहुंची हूं। उन्होंने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं एनसीडब्लू की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा सोमवार को करौली पहुंचीं। जहां उन्होंने पांच दिन पूर्व नादौती भीलापाड़ा क्षेत्र रोड स्थित एक कुंए में युवती शव मिलने के मामले में टोडाभीम के एक गांव निवासी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही परिवार से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन




पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष करौली सर्किट हाउस पहुंचीं। जहां कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी ममता गुप्ता से बंद कमरे में मामले पर चर्चा कर घटनाक्रम और कार्रवाई की जानकारी ली।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मैं मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ही यहां पहुंची हूं। उन्होंने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां जब शाम को एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो कौन से पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया। उसकी जांच करें और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। साथ ही इस तरह की घटना का दोहराव रोकने के लिए भी प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन


बालाघाट थाने के एएसआई प्रेम सिंह और हेड कांस्टेबल शिवलाल लाइन हाजिर
मामले में एसपी ममता गुप्ता ने बालाघाट थाने के एएसआई प्रेम सिंह और हेड कांस्टेबल शिवलाल को लाइन हाजिर किया है। इस दौरान करौली नगर परिषद के पूर्व संपत्ति राजाराम गुर्जर, हिंडौन कि पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव और कई भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें