फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूढ़ी-चटनी के कारण पकड़े गए डकैत: कटिहार में खाया भी, बांधकर भी ले गए...स्वाद से पहुंची पुलिस

Fri, 06 Jan 2023 09:23 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

डकैती के दौरान मूढ़ी-चटनी छिटक कर गिरने पर इन्होंने ध्यान नहीं दिया। सोचा कि डकैती में आने के पहले मोबाइल ऑफ कर आए हैं और सीसीटीवी है नहीं तो पुलिस कभी नहीं पकड़ सकेगी। लेकिन, विशेष स्वाद-सुगंध के कारण पुलिस दुकान तक पहुंची, फिर अपराधियों तक। 
विज्ञापन
अपराधियों से ऐसा सुराग छूटा, जिसकी आशंका उन्हें भी नहीं थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट जो न कराए! अगर 30 नवंबर 2023 की रात उन आठों डकैतों ने स्वाद के चक्कर में कटिहार की मशहूर दुकान से मूढ़ी (फरही) और चटनी लेकर नहीं खाया होता तो शायद पुलिस कभी उन तक नहीं पहुंच पाती। खाया तो खाया, बांधकर भी ले गए। डकैती के दौरान मूढ़ी-चटनी छिटक कर गिरने पर इन्होंने ध्यान नहीं दिया। सोचा कि डकैती में आने के पहले मोबाइल ऑफ कर आए हैं और सीसीटीवी नहीं है तो पुलिस कभी नहीं पकड़ सकेगी। बिहार में यह डकैती कटिहार जिले के प्राणपुर में हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस पूरे केस का खुलासा किया।

विज्ञापन


मीठी चटनी गिरी, मूढ़ी के दाने भी घटनास्थल पर 
प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां पंचायत अंतर्गत दिघापार संथाली टोला में 30 नवंबर की रात  अपराधियों ने गृहस्वामी को हथियार का भय दिखाकर और लोहे के रॉड से मारपीट कर डकैती डाली थी। पीड़ित टिक्कू सोरेन ने प्राणपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया था कि उस रात लगभग एक बजे 8-10 अपराधी अचानक घर में घुसे और जख्मी करते हुए डेढ़ भर सोने की चेन, तीन भर चांदी की पायल एवं गले का हार, तीस हजार रुपये नगद लेकर डकैत चले गए। घटना की शिकायत मिलने पर प्राणपुर थाना अध्यक्ष ने जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की जांच में सामने आया कि वहां मीठी चटनी गिरी है। मूढ़ी-चटनी पर ध्यान गया तो स्वाद को याद किया जाने लगा। सभी की राय उस स्पेशल मूढ़ी-चटनी वाली दुकान पर गई। 

दुकान पर मोबाइल ऑफ कर निकले थे डकैती में
पुलिस ने दुकान और दुकानदार पर नजर रखना शुरू किया। आसपास उस रात एक्टिव हुए मोबाइल का पता लगाया गया। इस दरम्यान सामने आया कि सात मोबाइल इसी दुकान के पास आकर ऑफ हुए थे। उन ऑफ हुए मोबाइल के ऑन होने की लोकेशन निकाली गई और फिर उसका पीछा किया गया। तब सामने आई कहानी। आठ डकैत यहां आए और मोबाइल ऑफ कर दिया ताकि घटनास्थल पर उनके मोबाइल की ट्रैकिंग नहीं हो सके। फिर मूढ़ी-चटनी खाने के बाद कुछ ने बांध कर रख भी लिया।कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि आवश्यक कार्यवाही के बाद सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के सटे इलाके में मूढ़ी की अच्छी मांग रहती है। कटिहार के एक दुकान की स्पेशल मूढ़ी-चटनी खूब प्रसिद्ध है। इसी के स्वाद ने अपराध को खोलने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें