फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात में बेखौफ अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारकर ले ली जान; सुबह ग्रामीण खेतों में गए तो पता चला

Mon, 05 Jun 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

अड़सार गांव के मुखिया मोहमद शमशाद आलम ने बताया कि रविवार रात मोहम्मद शमीम अपने खेत की तरफ गया था। तभी पहले से घात लगाए अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ टहलने के लिए गए तो देखा कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अब उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस वजह से वह कहीं भी बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव का है। जहां अपराधियों ने बीती रात एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या कर दी। हालांकि सोमवार की सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला। उसके बाद घटना सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव निवासी मोहम्मद नासिर महरूम के बेटे मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है।

घटना को लेकर अड़सार गांव के मुखिया मोहमद शमशाद आलम ने बताया कि रविवार की रात लगभग आठ बजे मोहम्मद शमीम अपने खेत की तरफ गया था। तभी पहले से घात लगाए अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए। हालांकि परिजनों ने मोहम्मद शमीम को रात में काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मुखिया ने बताया कि सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ टहलने के लिए गए तो देखा कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है। उसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंचे। जहां मोहम्मद शमीम का शव पड़ा मिला। उसके बाद घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। वहीं, घटना को लेकर मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें