फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वैशाली में अपराधियों ने एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े 47 लाख रुपये की लूट को दिया अंजाम

Fri, 29 Jan 2021 05:25 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिला में अपराधियों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 47 लाख रुपये दिनदहाड़े लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 12.15  बजे हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर के समीप बैंक से  बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने करीब 47 लाख रुपये लूट लिए।

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में प्रवेश करते ही सभी बैंककर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया, फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। वारदात के बाद वैशाली एसपी मनीष कुमार ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें