पटना में गंगा नदी में नहाते समय कथित तौर पर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार के दिन महिला गंगा में नहा रही थी तो दो लोगों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों में से एक ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
जिस वक्त महिला गंगा में नहा रही थी तो दो लोग उसे खींचते हुए बाहर ले आए और दोंनो ने मिलकर महिला का रेप किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिवपूजन महतो ड्राइवर और विशाल के तौर पर हुई है।
वायरल वीडियो में महिला गंगा की पवित्रता की दुहाई देकर आरोपियों से गुहार लगा रही है पर आरोपी उसे धमकाते हुए दिख रहे हैं। महिला ने अभी तक कोई एफआईआर नहीं कराई है, पुलिस ने आरोपियों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है।