फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: ड्रग्स के लिए पिता से मांगे पैसे, मना किया तो चला दी गोली

Sat, 06 Aug 2022 12:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रंजन कुमार नशे का आदी है। घटना वाले दिन उसने अपने पिता हीरालाल साह से ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मांगे। हालांकि, हीरालाल ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद बेटा रंजन आगबबूला हो गया और उसने पिता पर ही गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता पर गोली चला दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर खड़ी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं पीड़ित पिता किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रंजन कुमार नशे का आदी है। घटना वाले दिन उसने अपने पिता हीरालाल साह से ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मांगे। हालांकि, हीरालाल ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद बेटा रंजन आगबबूला हो गया और उसने पिता पर ही गोली चला दी। इसके बाद किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। वह भाग कर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, घर से पिस्टल, जली हुई मोटरसाइकिल, कारतूस, मोबाइल फोन व अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें