फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में लूटपाट के दौरान बाइक सवार युवक की हत्या, मोतिहारी में फल व्यवसायी का मर्डर

Sun, 30 Apr 2023 10:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / मोतिहारी

सार

बेगूसराय में अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद पंचायत स्थित मजोसडीह गांव के पास की है। वहीं मोतिहारी में भी अपराधियों ने बाजार जा रहे एक फल व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद पंचायत स्थित मजोसडीह गांव के पास की है। वहीं मोतिहारी में भी अपराधियों ने बाजार जा रहे एक फल व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी। पहली घटना बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद पंचायत स्थित मजोसडीह गांव के पास की है। मृतक की पहचान रानी-3  निवासी मोहन राय के पुत्र शिवम् कुमार (24) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बाइक लूटने के क्रम में मारी गोली
घटना का प्रत्यक्षदर्शी रहा मृतक का छोटा भाई शुभम कुमार ने बताया कि वह अपने भाई शिवम कुमार के साथ कदराबाद गांव में बाइक से मेला देखने जा रहा था। तभी मजौसडीह के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके शिवम कुमार को रोक लिया और उससे बाइक छीनने लगा। जब शिवम् ने उसका विरोध किया तब बदमाशों ने बैक टू बैक 5-6 गोली दाग दी और बाइक लेकर फरार हो गए। छोटा भाई शुभम कुमार किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंचा और घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिवम को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


 

विज्ञापन

रोते बिलखते पारिजन - फोटो : अमर उजाला
बाजार जाने के क्रम में हुई हत्या 
वहीं मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने साइकिल से बाजार जा रहे एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहुआरा गोपी सिंह पंचायत के लहलादपुर गांव के 42 वर्षीय राजकुमार राय अपने साइकिल से शाम में बाजार जा रहे थे, इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और गोली मार दी। गोली लगते ही  राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक नेपाल में फल का व्यवसाय करता था
मृतक राजकुमार नेपाल के बीरगंज में फल का व्यवसाय करता था। मृतक हर माह 10 दिनो के लिए घर आता था। इस माह भी वह घर आया था। बाजार जाने के दौरान उसे अपराधियों ने गोली मार दी। राजकुमार को दो बेटी और दो बेटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें