फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona in Bihar: कोरोना वायरस संक्रमित समस्तीपुर के सिविल सर्जन की मौत

Wed, 22 Jul 2020 11:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच संक्रमण की चपेट में आए बिहार के समस्तीपुर जिला के सिविल सर्जन आरआर झा का पटना एम्स में बुधवार सुबह निधन हो गया है। समस्तीपुर के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बुधवार को बताया कि आज सुबह सात बजे अस्पताल में डाक्टर झा की मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत 13 जुलाई को उनकी जांच की गई थी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बिहार के दरभंगा जिले के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की शाम अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वह भी कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। 

एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'सुनील कुमार सिंह एमएलसी दरभंगा कोरोना उपचार हेतु एम्स पटना में भर्ती थे। हॉर्ट अटैक से मृत्यु हो गई। हम सब लोग दुःखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें