फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID Cases : होशियार! बिहार आ गया कोरोना; केरल और असम के रास्ते इंट्री, आफत से बचना है तो तीन बातें भूले नहीं

Fri, 22 Dec 2023 02:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भारत के दूसरे राज्यों में कोरोना के नए आंकड़ों को देखकर चौंक रहे बिहार वालों को अब हर कदम एहतियात से उठाना होगा। क्योंकि, कोरोना ने केरल और असम के रास्ते बिहार में एंट्री कर ली है। 
विज्ञापन
Covid Case In Bihar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना बिहार भी आ गया है। इस बार भी केरल के रास्ते भारत में इसकी एंट्री हुई थी। कुछ ही दिनों में यह केरल के ही रास्ते बिहार भी आ गया है। केरल के अलावा असम के रास्ते भी एक केस बिहार आ चुका है। पटना में गुरुवार को दो कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक पटना का और दूसरा बांका का रहने वाला है। एक मरीज को बिहटा ईएसआईसी और दूसरे को आईजीआईएमएस में इलाज कराने पहुंचा था। जांच में पता चला कि एक की ट्रैवल हिस्ट्री केरल की तो वहीं दूसरे की आसाम की है। युवकों की उम्र 25 से 29 साल के बीच है। स्वास्थ्य विभाग इनका जिनोम सिक्वेंसिंग कराएगी।

विज्ञापन




देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 594 नए मरीज मिले
इधर, देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 594 नए मरीज मिले हैं। वहीं 2669 केस एक्टिव हैं। मतलब, अब वक्त आ गया है तत्काल संभलने का। अगर 2020 और 2021 की त्रासदी भूल गए हों तो घबराए बगैर तीन बातें तत्काल याद करें- 1. दो गज दूरी, है जरूरी- यानी सोशल डिस्टेंसिंग 2. मास्क है जरूरी- यानी सांसों के जरिए पहुंचने से रोकें 3. सैनिटाइज करते रहें।

होम आइसोलेशन में रहने की सलाह
केंद्र और राज्य सरकार ने तैयारियों की जानकारी देने के साथ नहीं घबराने की बात भी कही है, लेकिन 2020 और 2021 में अपनों की जान गंवाने वाले और कोविड के कारण कई नई परेशानियों को झेल रहे लोगों को सब याद करते हुए तत्काल अपनी और अपनों के साथ दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल कर लेना होगा। बिहार के स्वास्थ्य सचिव ने इन दोनों केस की पुष्टि करते हुए इन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दिए जाने की जानकारी दी है, लेकिन केरल और असम के रास्ते में इनके साथ रहे लोगों को विशेष रूप से अलर्ट रहना होगा। मतलब, जो लोग पिछले दो-तीन दिनों के अंदर इन राज्यों से आए हैं या इन राज्यों से आए लोगों के संपर्क में रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से कोरोना के लक्षणों पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें