फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राज्यों में खाते तक नहीं खोल पाएगी कांग्रेस: मोदी

Wed, 07 May 2014 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के वाल्मिकी नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कई राज्यों में अपना खाता नहीं खोल पाएगी और अमेठी में भी उसकी हार तय है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "मैं देश को बचाने के लिए लड़ रहा हूं जबकि ये मुझे रोक रहे हैं।"

'नीच राजनीति' वाले बयान पर मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों को अनाज बांटने से इंकार कर दिया। शराब बनाने के लिए अनाज 80 रुपये किलोग्राम बेचे गए, क्या यह नीच राजनीति नहीं है?"

यूपीए सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा, "हमारे जवानों का सर कलम कर दिया गया और हमारी सरकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चिकन बिरयानी खिलाती है, क्या यह नीच राजनीति नहीं है?"
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने चिपरिचित अंदाज में उन्होंने लोगों से संवाद बनाते हुए कांग्रेस पर शब्दों के तीर चलाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें