फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बावजूद 'जहांंगीर' और 'गफूर' धड़ल्ले से चला रहे हैं शराब का काला कारोबार

Thu, 18 May 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बिहार में शराब बैन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। पिछले साल एक अप्रैल, 2016 को राज्य में पहले चरण की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि राज्य में शराबबंदी के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


वहीं सरकार भी अपने फैसले पर सख्त नजर आई लेकिन, अवैध शराब व्यापारियों ने बेहद आसानी से शराब बिक्री के लिए नए गुप्त कोड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

शराब तस्करों ने जहांंगीर, गफूर, छोटा और बड़ा सीरप यहां तक कि नेपाल जैसे कुछ गुप्त कोड रखे हैं जो शराब व्यवसाय को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि शराब तस्करों द्वारा इन कोड शब्दों का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'अगर ग्राहक की ओर से एक लीटर दूध के ऑर्डर दिया जाता है तो इसका सीधा सीधा मतलब ग्राहक ने एक बोतल शराब का ऑर्डर दिया है।'

वहीं शराब खरीदने वाले एक ग्राहक ने बताया 'राज्य में शराब आसानी से उपलब्ध है। बस ग्राहकों को सही कोड मालूम होना चाहिए शराब तक उनकी पहुंच दूर नहीं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें