फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार बोले- जितना जल्दी चुनाव करवा दें, उतना अच्छा, हमलोग हर समय तैयार हैं

Mon, 18 Sep 2023 01:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Elections: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में समय से पहले चुनाव के दावे के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहते ही हैं कि देश में समय से पहले चुनाव हो जाए। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के विशेष सत्र को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह देखना होगा कि विशेष सत्र में इस बार क्या विशेष है। वह लोग क्या लाने जा रहे हैं, या क्या होगा ये तो बाद में पता चलेगा। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में समय से पहले चुनाव के दावे के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो चाहते ही हैं कि देश में समय से पहले चुनाव हो जाए। वो लोग पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं तो जल्दी कराएं न। जितना जल्दी कराएं उतना अच्छा है। हम लोग तो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं।  भारत सरकार को अधिकार है कि संसद का चुनाव पहले भी करा सकती है। 

विज्ञापन




'I.N.D.I.A.' गठबंधन पूरी तरह एकजुट है
भाजपा 'I.N.D.I.A.' गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, इस सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं। हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे। 'I.N.D.I.A.' गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कोई दिक्कत नहीं है। चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने की बात हो रही है और केंद्र का एक मंत्री रहेगा इस सवाल के जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। नीतीश और लालू की जोड़ी तेल और पानी जैसी, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बता दीजिए कि यहां कितना विकास हुआ है, गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है। स्व. शिव सागर रामगुलाम जी की मूर्ति बनी है, इनके लड़के भी यहां आए थे। पूरे बिहार का विकास देखिए। बिहार में कितनी अच्छी सड़कें बन गई हैं, पुल बना है। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है। गरीब राज्य रहते हुये हमलोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है।

बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं
गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं। हमलोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है। हमलोग एक-एक चीज पर योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास का काम होता है। हर चीज का मेंटेनेंस समय पर होना चाहिए। आपलोगों की मजबूरी है। जितना काम हमलोग करते हैं उतना आपलोग प्रचार नहीं करते हैं। जब आपलोगों को मौजूदा केंद्र की सरकार से मुक्ति मिलेगी तो आपलोग आजाद होकर अपने मन का लिखिएगा। जो अच्छा लगेगा वो बोलिएगा। हम आपलोगों के पक्ष में हैं। यह आपलोगों का अधिकार है। जैसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार है वैसे ही जितने पत्रकार हैं उनको भी अधिकार है जो देखते हैं, उसको लिखने-बोलने का। उनको अपनी बात रखने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें