फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पुलिस अवर निरीक्षकों की वरीयता सूची बदल गई; सब-इंस्पेक्टर की पोस्टिंग-पावर की पूरी सूची देखें

Sun, 10 Sep 2023 05:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार पुलिस मानव संसाधन की दिशा में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुधारात्मक दिशा में है। सिपाहियों को ASI बनाया गया। पुराने एएसआई की प्रोन्नति का रास्ता साफ हुआ। अब सब-इंस्पेक्टर की सूची को नियमानुसार संशोधित कर उसका अंतिम प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन
bihar police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग ने गुरुवार को पुलिस अवर निरीक्षकों की संशोधित वरीयता सूची प्रकाशित की। 2009 बैच के शेष पुलिस अवर निरीक्षकों को मिलाकर अंतिम राज्य वरीयता सूची भाग चार अंश क का प्रकाशन किया गया है। अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) की ओर से किया गया है। इसमें बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय ने 31 जुलाई 2023 को पुलिस अवर निरीक्षकों की राज्य वरीयता सूची भाग चार अंश क एवं भाग 5 को प्रकाशित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। बताया गया है की विज्ञापन संख्या 704 के अंतर्गत विलंब से नियुक्त शेष पुलिस अवर निरीक्षकों की वरीयता निर्धारित करने के बाद यह संशोधन किया गया है।

विज्ञापन

वरीयता सूची 1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन संख्या 704 के अंतर्गत नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक को कुल 8 चरण में प्रशिक्षण कराया गया है। प्रथम 6 बैच का पूर्णांक 2030  निर्धारित है। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर द्वारा सातवें बैच में घुड़सवारी से संबंधित 40 अंक का नया विषय जोड़ा गया है तथा शारीरिक प्रशिक्षण का अंक 80 के स्थान पर 90 करते हुए कुल पूर्णाक 2080 निर्धारित किया गया है।

वरीयता सूची 2 - फोटो : अमर उजाला
आठवें बैच में सिर्फ घुड़सवारी से संबंधित 40 अंक का नया विषय जोड़कर कुल पूर्णाक 2070 निर्धारित किया गया है।

वरीयता सूची 3 - फोटो : अमर उजाला
चुंकि विज्ञापन संख्या 704 के अंतर्गत नियुक्त सभी पुलिस अवर निरीक्षकों की वरीयता का निर्धारण एक ही समय सम्यव्यवहार में किया जाना है, इस कारण सभी बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों के पीटीसी परीक्षा का पूर्णांक समान होना अनिवार्य है।

वरीयता सूची 4 - फोटो : अमर उजाला
सातवें बैच की परीक्षाफल में से घुड़सवारी का प्राप्तांक हटा दिया गया है तथा शारीरिक प्रशिक्षण विषय में पूर्व के बैच के समानुपातिक अंक का निर्धारण करते हुए वरियता निर्धारण हेतु समानुपातिक पी टी सी प्राप्तांक का निर्धारण किया गया है।

वरीयता सूची 5 - फोटो : अमर उजाला
आठवें बैच के परीक्षाफल में से घुड़सवारी का प्राप्तांक हटा दिया गया है तथा शारीरिक प्रशिक्षण विषय में पूर्व के बैच के समरूप अंक निर्धारित रहने के कारण तत्संबंधी कोई कार्रवाई नहीं करते हुए पीटीसी प्राप्तांक का निर्धारण किया गया है।

वरीयता सूची 6 - फोटो : अमर उजाला
यहं है छठी सूची 
विज्ञापन

वरीयता सूची 7 - फोटो : अमर उजाला
 अंतिम सूची 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें