फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर में बवाल: पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से रोका, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी मारपीट, चार घायल

Sat, 13 Nov 2021 03:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के भोजपुर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अपना गुस्सा पुलिस पर ही उतार दिया। इस घटना में चार जवान घायल हुए हैं और अभी तक दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Representative Image - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के एक गांव में शुक्रवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। यह विवाद आयर गांव में सूर्य भगवान की मूर्ति विसर्जन करने के दौरान हुआ जब पुलिस ने यहां डीजे बजाने पर रोक लगा दी। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ ही हाथापाई कर दी और पत्थरबाजी भी की।

विज्ञापन


धार्मिक से हिंसक हुई इस घटना में एएसआई दीपक कुमार और होमगार्ड महेंद्र सिंह समेत कुल चार जवान घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आयर गांव के ही रहने वाले दो लोगों, ओम प्रकाश चौधरी और मिथिलेश चौधरी को हिरासत में लिया है। 

दरअसल, गांव के पोखर पर ही ग्रामीण छठ पूजा करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी यहां ग्रामीणों ने सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित की थी। थाना प्रभारी ने इसे लेकर नियमों की बात कही थी कि जुलूस निकालने के लिए अनुमति की जरूरत है। ग्रामीणों ने इस पर कहा था कि हम मूर्ति यहीं रखते हैं और पोखर में विसर्जित करते हैं, कोई जुलूस नहीं निकाला जाता है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने डीजे बजाते हुए जुलूस निकाला। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी वहां पहुंचे और आपत्ति जताई। इसी को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस हो गई जिसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। मामले में 20 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें