फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी, MY फैक्टर से लेकर JDU से रिश्ते तक.. चिराग पासवान ने हर सवाल का दिया जवाब; 29 सीटों पर भी बोले

सार

Chirag Paswan On Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खास तौर पर राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का चुनाव अलग लड़ना तेजस्वी की राजनीतिक अक्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन
चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बार बिहार में जन सुराज पार्टी के आने के साथ मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। अब गठबंधन दल प्रचार और समर्थन में जुट गई है। ऐसे में बिहार में एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के मुद्दों पर अपनी राय रखी।

तेजस्वी यादव को बताया नाकाम

विज्ञापन

चुनावी माहौल में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में एलजेपी (आरवी) पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने महागठबंधन की आलोचना की और खास तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) बिहार में अकेले चुनाव लड़ रहा है, जो उनके मुताबिक तेजस्वी यादव की अक्षमता दर्शाता है।

जदयू के साथ कोई मतभेद नहीं-पासवान
इसी के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में किसी भी तरह की दरार से इनकार किया और जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा गठबंधन की गरिमा बनाए रखी है। साक्षात्कार में पासवान ने कहा कि जद(यू) के साथ कोई मतभेद नहीं है और सीट बंटवारे का समझौता सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

राजद के 'एमवाई-समीकरण' पर क्या बोले चिराग?

विज्ञापन

वहीं अपनी पार्टी की सोच के बारे में बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' का उनका नारा एक समावेशी दृष्टिकोण है, जो राज्य और उसके लोगों की समग्र प्रगति को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बिहार और उसके निवासियों के विकास को बढ़ावा देना है, चाहे उनकी जातिगत पृष्ठभूमि कुछ भी हो। इसी के साथ "एमवाई-समीकरण" को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि अन्य दलों के विपरीत उनके एमवाई-समीकरण में 'एम' का अर्थ 'महिलाएं' और 'वाई' का अर्थ युवा है। मालूम रहे कि बिहार में एमवाई समीकरण को राजद के लिए मुसलमानों और यादवों का पारंपरिक और मुख्य समर्थन आधार माना जाता है।

प्रशांत किशोर की पार्टी को लेकर बड़ा दावा

वहीं चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की पार्टी और एनडीए के बीच चुनावी जंगल के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से समझदार हैं और प्रशांत किशोर पर अपना वोट देकर "बर्बाद" नहीं करेंगे। लोजपा (राप) प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि लोग जानते हैं कि केंद्र सरकार से जुड़े किसी दल का विधायक ही बिहार के मुद्दों का समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव के बाद राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

इससे पहले शनिवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा था कि विपक्षी गठबंधन बिहार चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और जन सुराज के बीच है।

29 सीटों पर चुनाव लड़ने को चिराग ने बताया आशीर्वाद 
वहीं एनडीए में 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही पार्टी पर चिराग ने कहा कि, “यह मेरे पिता का इशारा है। 2005 में उन्होंने भी 29 सीटें जीती थीं। इस बार भी हमने 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, यह संयोग नहीं, आशीर्वाद है।”

एनडीए के सीट बंटवारे के तहत कुल 243 विधानसभा सीटों में से 29 पर चिराग की पार्टी, जबकि भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं एनडीए के बाकी सहयोगी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटें मिली हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें