फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित

Thu, 03 Jul 2025 09:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदान केंद्रों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची अद्यतन और आचार संहिता पालन की स्थिति की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने की। इस बैठक में भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट ली। इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची का अद्यतन कार्य और आदर्श आचार संहिता के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस बार के चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य रखा जाए।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को चेताया कि अब चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग और सतर्क रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग समय पर शुरू की जाए और बॉर्डर चेकपोस्ट को सक्रिय किया जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे आर्म्स होल्डर्स के घर जाकर सत्यापन कराएं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र शीघ्र भरवाएं और समय पर जमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कूड़ा गाड़ियों में जिंगल के माध्यम से भी मतदान को लेकर जागरूकता फैलाई जाए।

यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
विज्ञापन


इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में हिस्ट्रीशीटर, कुख्यात अपराधियों और फरार अपराधियों की सूची तैयार की जाए। आर्म्स एक्ट के मामलों को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने और स्पीडी ट्रायल पर फोकस करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें