फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रही 21 वर्षीय निशा की सड़क हादसे में मौत, कार चालक टक्कर मारकर फरार

Thu, 12 Nov 2026 02:47 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल निशा कुमारी की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
निशा की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, निशा रायपुरा बाजार स्थित जेएमडी शेयर सर्विस यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करती थी। बैंक में ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान राजा चौक के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: स्वच्छता में पटना नगर निगम की हैट्रिक, राष्ट्रपति ने दिया स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां निर्मला देवी बेटी को खोने के गम में बेसुध हो गईं। वहीं, बहनों विपुल कुमारी, बेबी कुमारी और रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि निशा चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह बैंक में नौकरी कर परिवार का सहारा बनी हुई थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद रज्जूपुर टोला गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें