फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhapra Mob Lynching: छपरा में प्रतिबंधित मांस बेचने आए सीवान के युवक की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

बिहार में छपरा जिले के रसूलपुर थाना एरिया के जोगिया गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने आया एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिटाई करने में शामिल सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। युवक सीवान जिले का निवासी था।
 
विज्ञापन
मृतक का भतीजा फिरोज अहमद और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले का निवासी युवक छपरा जिले के रसूलपुर में मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। आरोप है कि युवक प्रतिबंधित मांस बेचने आया था। ऐसे में ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने पिटाई में शामिल सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि नसीब कुरेशी और उसका भतीजा फिरोज अहमद कुरेशी मंगलवार सुबह रसूलपुर (छपरा) थाना से होते हुए जोगिया गांव के जोगिया मस्जिद के रास्ते अपने घर एमएस नगर हसनपुरा गाड़ी से आ रहे थे। तभी जोगिया गांव के सरपंच अपने साथियों के साथ इकट्ठा हो गए। जैसे ही नसीब कुरेशी की गाड़ी वहां पहुंची, लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर उसको अधमरा कर दिया, जिसको इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दोनों गाड़ी से उतरे और भागने लगे
मृतक नसीब कुरेशी एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल, परिवार वालों और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के भतीजे फिरोज अहमद कुरेशी ने बताया, हम लोग छपरा रसूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव होते हुए एमएच नगर हसनपुरा अपने घर जा रहे थे। जोगिया मस्जिद के पास पहुंचे ही थे तो देखा कि सरपंच 10-15 लोगों के साथ था नसीब कुरेशी और फिरोज दोनों गाड़ी से उतरे और भागने लगे। फिरोज तो भागने में सफल रहा, लेकिन नसीब कुरेशी को भीड़ ने पकड़ लिया और इतना पीटा कि पटना अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में सुशील सिंह, रवि शाह और उज्ज्वल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। रसूलपुर के जोगिया निवासी तीनों अभियुक्तों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें