फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3 Moon Landing : चन्द्रयान- 3 के सफल लैंडिंग से बिहार में खुशी की लहर, लोग मना रहे विजयोत्सव

Wed, 23 Aug 2023 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chandrayaan-3 Moon Landing : चंद्रयान-3 मिशन भारतीयों के लिए तो गर्व की बात है ही लेकिन इसके साथ-साथ आज बिहार भी गौरवान्वित हो रहा है। 6:05 मिनट पर चन्द्रयान 3 का सफल लैंडिंग होते ही लोग जश्न मनाने लगे। हर तरफ लोग तिरंगा लहराते हुए झूमने लगे।
विज्ञापन
चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर खुशी से झूमते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर लोग खुशी से झूम उठे। इस ऐतिहासिक क्षण पर लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता संगठन के लोगों ने शहर की विभिन्न चौक चौराहों पर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त किया। लोगों ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों ने आज भारत का नाम विश्व में रौशन किया है। भारत विश्व का पहला देश बन गया जब चन्द्रयान 3 चन्द्रमा के महत्वपूर्ण दक्षिणी ध्रुव पर अपना पहला कदम रखा। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बजना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दरभंगा में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा में भी मनाया जश्न 
दरभंगा में भी लहेरियासराय टावर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व महामंत्री आदित्य नारायण "मन्ना" के नेतृत्व में तिरंगा झंडा लहराकर, अबीरगुलाल, आतिशबाजी एवं लड्डू बांटकर विजयोत्सव मनाया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3  के सफल लैंडिंग से देश गौरवान्वित हुआ है। इस सफल लैंडिंग से  देश के 140 करोड़ भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह परीक्षण विश्व के मानचित्र पर मील का पत्थर साबित हुआ है। 
 
विज्ञापन

बेगूसराय में जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र देश के महान वैज्ञानिकों का बना ऋणी 
चंद्रयान-3  के सफल लैंडिंग के पश्चात बेगूसराय के स्वामी विवेकानंद चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाए। इस दौरान युवाओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजियां की। लोगों ने हमारे देश के महान वैज्ञानिकों के साथ साथ बिहार के तीन वैज्ञानिकों सुधांशु कुमार, अमिताभ कुमार और रवि कुमार को कोटि कोटि धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, इसरो साइंटिस्ट जिंदाबाद, मोदी है तो मुमकिन है, जैसे नारे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र हमारे कर्तव्यनिष्ठ महान वैज्ञानिकों का ऋणी हो चुका है, जिनके कारण आज भारतीय तिरंगा सम्पूर्ण विश्व से ऊपर लहराता हुआ चांद पर जा पहुंचा है। लोगों ने कहा कि बिहार के तीन वैज्ञानिकों सुधांशु कुमार, अमिताभ कुमार और रवि कुमार ने जो काम आज किया है उसे लोग युगों युगों तक याद रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें