फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मुद्दे पर बोले राजनाथ, कोई माई का लाल पीएम मोदी पर उंगली नहीं उठा सकता

Sat, 09 Feb 2019 09:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान सौदा पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि विपक्ष केवल मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। उसके पास झूठ के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप तकलीफ पहुंचाने वाले हैं। अरे मोदी किसके लिए पैसे लेंगे, बीवी या बच्चे के लिए लेंगे? वह भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम के दौरान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बेदाग है। राफेल पर विपक्ष के आरोप राजनीति से ज्यादा कुछ नहीं है। 

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को सालों से जानते हैं। उनपर विपक्ष कुछ भी आरोप लगा ले, लेकिन कोई माई का लाल उनकी नीयत और ईमान पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति झूठ बोलकर नहीं की जा सकती। जनता की आंखों में धूल झोंकर, उन्हें भ्रमित कर राजनीति नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर एनडीए की जीत होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें