फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टेड विमान में यात्रा कर रहे कारोबारी को 3.5 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा गया

Tue, 22 Nov 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के एक कारोबारी को 3.5 करोड़ रुपये के साथ नागालैंड हवाई अडड्डे पर पकड़ा गया है। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ वो अकेले चार्टेड विमान से यात्रा कर रहा था। इस व्यक्ति की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के ए. सिंह के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह व्यक्ति यहां उतरा, उसे रोक लिया गया। शुरूआत में राशि 5.5 करोड़ रूपए की बताई जा रही थी लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों ने कहा कि उससे 3.5 करोड़ रूपए की राशि बरामद हुई है। 

आयकर विभाग के अधिकारी रुपये के स्रोत की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जेट विमान ने हरियाणा के सिरसा से मंगलवार सुबह उड़ान भरी थी। फिलहाल कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें