बिहार के दरभंगा जिले से दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारा लाही चौक की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय रवि सिंह के रूप में हुई। वहीं, घायल व्यक्ति का नाम श्रवण सिंह है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 15 राउंड गोली चलाई गई हैं। सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
स्थानीय लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग किया जाम
घटना विरोध में स्थानीय लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जहां वे प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना आपसी वर्चस्व कायम करने को लेकर है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, घायल श्रवण सिंह को कमर में गोली लगी है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।