फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 29 नाबालिग बच्चों का यौन उत्पीड़न, बौद्ध भिक्षु संचालक गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
Buddhist monk
विज्ञापन
बिहार के विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी बोधगया से बेहद शर्मनाक खबर है। बोधगया में एक मेडिटेशन सेंटर के संचालक बौद्ध भिक्षु पर नाबालिग बच्चों से अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बोधगया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भन्ते सुजॉय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस पीड़ित नाबालिग बच्चों से पूछताछ कर घटना की गहराई से पड़ताल करने में लगे हैं। पीड़ित सभी बच्चे असम के कार्बी आंगलोंग जिले के निवासी हैं। बिहार के शेल्टर गृहों में यौन शोषण के हालिया सामने आये मामलों को देखते हुए इस घटना से भी उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खडे़ हो गए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना बोधगया के मस्तपुरा में स्थित प्रजन्ना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर की है। यहां के संचालक भन्ते सुजॉय उर्फ संघप्रिय भन्ते के द्वारा संस्था में पढ़ने के लिए आए बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है। बच्चों ने इसकी सूचना जब अपने परिजनों को दी तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। 

परिजनों के अनुसार बच्चों की शिकायत पर वे आनन-फानन में बोधगया पहुंचे। यहां आकर जब उन्होंने मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी भिक्षु के द्वारा सभी 15 पीड़ित बच्चों को संस्था से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि संस्था से निकालते वक्त बच्चों को कपडे़ भी नहीं दिए गए। किसी प्रकार बच्चों के परिजन सभी को लेकर गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के असम भवन में पहुंचे। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विष्णुपद थाना की पुलिस असम भवन पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इधर दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना की पुलिस ने आरोपी भन्ते को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्चों ने आरोप लगाया है कि आरोपी भन्ते उनसे अक्सर गंदी हरकतें किया करते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें