बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर ली गई सक्षमता परीक्षा 2.0 का रिजल्ट जारी गया है। बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड के अनुसार, कक्षा एक से पांच तक 54,840 यानी 81.45 प्रतिशत नियोजित शिक्षक सफल रहे। वहीं छठी से आठवीं तक यानी 6703 81.41 फीसदी नियोजित शिक्षकों ने बाजी मारी। इसके अलावा नौवीं से दसवीं में 3395 यानी 84.20 प्रतिशत और 11वीं से 12वीं में 779 यानी 71.4 प्रतिशत नियोजित शिक्षक सफल हुए।
26 दिसंबर से सक्षमता परीक्षा 3.0
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सक्षमता परीक्षा 3.0 की घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा फेज-3 के लिए 26 से 31 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी। बिहार बोर्ड की आरे से 25 नवंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा।
पहले चरण में 1 लाख 39 हजार नियोजित शिक्षक पास हुए थे
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली गई पहले चरण की सक्षमता परीक्षा में एक से पांच कक्षा के लिए एक लाख 39 हजार नियोजित शिक्षक पास हुए थे। इसमें एक लाख 48 हजार 845 नियोजित शिक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं कक्षा छह से आठ तक में कुल 23, 873 शिक्ष्कों में से 22941 नियोजित शिक्षक पास हुए थे।