फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने की नीतीश के विकास की तारीफ

Thu, 21 Mar 2013 01:00 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त संजय वादवानी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास की तारीफ करते हुए कहा कि अनेक ब्रिटिश कंपनियां इस राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जता रही हैं।
विज्ञापन


यहां एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार का श्रेय नीतीश कुमार को है और बिहार के बारे में धारणा बदलने से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास के लिए निवेश को आकर्षित करने में मदद मिली।

बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन और विकास की जो गाथा नीतीश ने लिखी है, उसकी भारत और विदेशों में तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार न केवल सबसे तेज विकासशील राज्य है बल्कि यह भारत की वृद्धि में योगदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से पलायन कर चुके अनेक सफल लोग राज्य के बेहतर हालात देख अब वापस लौट रहे हैं। कारोबार व निवेश के मामले में बिहार संभावनाओं की भूमि बनकर उभरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें