फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 71th Mains Exam: बीपीएससी ने 71वीं मुख्य परीक्षा को लेकर दिया अपडेट, किस तारीख को कौन सा पेपर? यहां देखें

Mon, 23 Mar 2026 05:13 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC Exam News: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा की अलग अलग तारीखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अब बिहार लोक सेवा आयोग ने फाइनल तारीख की जानकारी साझा कर दी है।  आइये जानते हैं किस तारीख को कौन सी परीक्षा है?
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 25 अप्रैल से मुख्य परीक्षा ली जाएगी। संभावना है कि 12 अप्रैल से अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएं। मुख्य लिखित परीक्षा 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को ली जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने लेटर जारी कर सारी जानकारी दी है।
विज्ञापन


25 अप्रैल से परीक्षा शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली जाएगी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। वहीं 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को एक एक पाली में परीक्षा होगी। इन दोनों ने परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। 

BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?

आइए जानते हैं किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी...
25 अप्रैल 
  • पहली पाली- सामान्य हिन्दी
  • दूसरी पाली - निबंध
27 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र 
28 अप्रैल
  • सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र
29 अप्रैल
  • पहली पाली- एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30 अप्रैल
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक एच्छिक विषय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें